मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हसीन जहां आए दिन कोई ना कोई पोस्ट या तस्वीर शेयर करके चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच हसीन जहां ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद यूजर्स शमी का नाम लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अपना नहीं तो कम से कम अपने पतिदेव की इज्जत का तो ख्याल करो' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शमी के पैसे अभी भी उड़ा रही हो भाबीजी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अभी भी देर नहीं हुई है वक्त है शमी भाई के पास वापस लौट जाओ।' 

Advertisement

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के शादी से एक प्यारी सी बच्ची भी है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कुछ वक्त पहले शमी और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद काफी विवाद भी खड़ा हुआ था।

मालूम हो कि मोहम्‍मद शमी हसीन जहां से पहली बार 2012 में आईपीएल के मैच के दौरान मिले थे। हसीन जहां केकेआर की चीयरलीडर रह चुकी हैं जब शमी केकेआर टीम का हिस्सा थे। इस दौरान दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ी और 2014 में शमी ने हसीन जहां से शादी कर ली थी। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार