India Probable Playing XI For 2nd T20I Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।

Advertisement

संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। आलम ये है कि उन्होंने पिछली तीन T20I इनिंग में सिर्फ 6 रन जोड़े हैं। ऐसे में ये संभव है कि अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया जाए।

Advertisement

याद दिला दें कि 15 साल के वैभव IPL19 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन ठोके थे। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में वैभव के नाम 34 मैचों में 220.44 की स्ट्राइक रेट से 1,477 रन दर्ज हैं।

रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव: भारतीय टीम अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में एक अधिक तेज गेंदबाज़ को शामिल करने का मन बनाती है तो ऐसे में 24 वर्षीय रफ्तार के सौदागर प्रिंस यादव की XI में एंट्री हो सकती है।

प्रिंस लगातार 140+ की रफ्तार से बॉल फेंकने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने आयरलैंड में अपना टी20 डेब्यू किया था और पहले ही मुकाबले में 3 विकेट चटका दिए थे। वो देश के लिए 2 वनडे भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके। उन्हें रवि बिश्नोई की जगह मौका मिल सकता है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI: संजू सैमनस/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार