Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 15 साल की थोड़ी उम्र में बड़ा नाम कमा लिया है। आज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि क्रिकेट खेलने वाले कई दूसरे देशों में भी उनके फैन है। आलम ये है कि अब तो फीमेल फैन भी वैभव सूर्यवंशी से मिलने के लिए उत्साहित दिखती हैं। वेलिंगटन टी20 (NZ vs IND 3rd T20) के बाद भी ऐसा ही देखने को मिला। यहां वैभव को एक फीमेल फैन ने किसी बड़ी बहन की तरह प्यार दिया।

ये घटना भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 के बाद देखने को मिली। वैभव सूर्यवंशी स्टैंड्स में बैठे फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे। इसी बीच एक फीमेल फैन ने वैभव का ध्यान आकर्षित किया। वो बोलीं, "हेलो वैभव, हम भी बलिया से हैं। तुम ठीक हो। गर्म पानी पीना। ठंडा मत पीना। यहां ठंड है।"

इसके बाद फीमेल फैन ने वैभव सूर्यवंशी को एक बड़ी बहन की तरह प्यार दिया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए फोटो खिंचवाई। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो। ये पूरे 31 सेकंड का वीडियो है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी ने वेलिंगटन टी20 में न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की। उन्होंने महज़ 19 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 45 रन बनाए। उन्हें इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला। वैभव के लिए संजू सैमसन ने अपनी जगह छोड़ी। संजू खुद नंबर-3 पर बैटिंग करने आए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर वेलिंगटन टी20 के नजीते की तो ये मुकाबला भारतीय टीम ने महज़ 13.2 ओवर में 199 रनों का लक्ष्य हासिल करके धमाकेदार अंदाज में पूरे 6 विकेट से जीता। टीम इंडिया के Star Player अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने 38 गेंदों पर 9 चौके 11 छक्के ठोककर 113 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि वेलिंगटन में टीम इंडिया ने जीत हासिल करके पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार