वैभव सूर्यवंशी ( Vaibhav Sooryavanshi) का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब शनिवार को उन्हें आयरलैंड,इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली। 15 साल के वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का कारनामा किया।
तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ़ अपना डेब्यू किया था और उनका यह रिकॉर्ड 36 साल तक कायम रहा।
सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। उन्होंन् हाल ही खत्म हुए आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।
सूर्यवंशी पिछले साल से ही चर्चा में है, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। IPL में अपने पहले अनुभव के बाद, इस युवा खिलाड़ी ने यूथ क्रिकेट में खूब रन बनाए और इसी क्रम में इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ़ अंडरृ19 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में 175 रन की पारी खेली।
A maiden #TeamIndia call-up at the age of
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Congratulations to Vaibhav Sooryavanshi on setting a remarkable record pic.twitter.com/htOt9kci4p
हाल के आईपीएल सीजन में सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बड़ी आसानी से जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और कागिसो रबाडा जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट्स खेले। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन एक शतक भी जोड़ा और 30 बार 90 से ज्यादा रन बनाए।
Youngest Debutants for India (Men’s)