17 दिसंबर, चेन्नई (CRICKETNMORE)। चेन्नई टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 477 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड के तरफ से मोईन अली ने 146 रन की पारी खेली तो साथ ही निचली क्रम के बल्लेबाज आदिल रशीद 60 और लियाम डावसन 66 ने कमाल की पारी खेलकर स्कोर को 450 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
PHOTOS: क्रिकेटर मनदीप सिंह की होने वाली वाइफ जगदीप जसवाल है बला की खूबसूरत, जरूर देखें
भारत के तरफ से रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट, अश्विन 1, अमित मिश्रा 1 और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और उमेश यादव को 2- 2 विकेट मिला। आज के मैच मे रवींद्र जडेजा के साथ एक भयानक हादसा हो गया। पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब इंग्लैंड बल्लेबाज आदिल रशीद और लियाम डावसन बल्लेबाजी कर रहे थे तो अपने गेंदबाजी के क्रम में रवींद्र जडेजा आदिल रशीद से टकरा गए।
हुआ यूं कि आदिल रशीद जडेजा की गेंद पर रन लेने के लिए दौड़े तो रन लेने के क्रम में जडेजा से सीधे टकरा गए जिससे जडेजा और रशीद बीच मैदान पर ही गिर गए। हालांकि जडेजा भाग्यशाली रहे कि उनका चोट गंभीर साबित नहीं हई वरना भारत के लिए यह बड़ा झटका लग सकता था.
वैसे ये खबर लिखे जाने तक भारत की टीम ने बिना विकेट खोए 47 रन बना लिए हैं। आज पार्थिव पटेल और केएल राहुल भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। मुलरी विजय चोट होने के कारण ओपनिंग बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं आ सके। लाइव स्कोर
यहां देखिए वीडियो पवन नेगी की बहन बबीता है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें
#IndvEng jadeja get smash Aadil Rashid watch here pic.twitter.com/rVog53XV6K
— vishal bhagat (@vbhagat123) December 17, 2016