बांग्लादेश के बांये हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपने करियर में शानदार गेंदबाजी करके आईपीएल में अपनी जगह बनानें में कामयाह रहे। मुस्तफिजुर रहमान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.4 करोड़ में खरीदा था।

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हुए मैच में मुस्तफिजुर रहमान ने अपने प्राइस मनी को सही ठहराया और अपने करियर की सबसे खतरनाक और बेहतरीन गेंद कर डाली जो उनके करियर में हमेशा एक शानदार गेंद करने के रूप में याद किया जाएगा।

143 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के लिए उस समय मुसीबत आ गई जब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आंद्रे रसेल को एक ऐसी यॉर्कर गेंद पर क्लिन बोल्ड कर दिया जो रसेल भी नहीं समझ पाए और लड़खड़ाकर गिर गए।

मुस्तफिजुर रहमान की राउंड द विकेट से फेंकी गई गेंद  जो बल्लेबाज के तरफ अंदर आती हुई यॉर्कर को आंद्रे रसेल कुछ समय तक समझ ही नहीं पाए और गेंद मिडिल स्टंप उखाड़ते हुए क्लिन बोल्ड हो गए। इस गेंद को खेलने के चक्कर में आंद्रे रसेल वहीं गिर गए।

जिस तरह की गेंद पर आंद्रे रसेल आउट हुए वो गेंद “ बॉल ऑफ द टूर्नामेंट” के रूप में दर्ज हो गई है।

आंद्रे रसेल को रहमान ने एक तरह से ऐसे आउट किया जैसे लग रहा हो कि वो नौसिखिए हैं।

मुस्तफिजुर रहमान की टी- 20 इंटरनेशनल करियर की बात करी जाए तो उन्होंने अबतक बांग्लादेश के लिए 13 मैच खेलकर 22 विकेट चटका चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान के लिए सबसे खास बात यह है कि उनका इकोनॉमी बेहद ही शानदार है, 5.98 के इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी करना टी- 20 में बेहतरीन माना जाता है।

यहां देंखे मुस्तफिजुर रहमान की “बॉल ऑफ द टूर्नामेंट” वाली गेंद का वीडियो­:

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार