9 अक्टूबर, इंदौर (CRICKETNMORE)। तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कोहली और रहाणे ने कमाल कर दिया है। एक तरफ जहां कोहली दोहरा शतक के करीब पहुंच रहे हैं तो वहीं रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक जमा दिया है।

BREAKING: इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते ही गंभीर ने बनाया टेस्ट क्रिकेट में लाजबाव रिकॉर्ड

Advertisement

रहाणे ने अपने टेस्ट करियर में 6 शतक पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए जमाए हैं तो वहीं 3 शतक अपने होम ग्राउंड पर बल्लेबाजी करते हुए जडे हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ रहाणे का यह दूसरा शतक है औऱ साथ ही नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए रहाणे ने 5 शतक जमाए। साल 2016 में रहाणे के बल्ले से यह दूसरा टेस्ट शतक निकला है।

गौतम गंभीर ने अपनी छोटी सी पारी से जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, लेकिन उम्मीद है ज्यादा..

अबतक यह खबर लिखे जाने तक कोहली और रहाणे ने  चोथे विकेट के लिए 300 रनों की पार्टनरशिप कर ली है। जो भारत के तरफ से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी चौथे विकेट के लिए हुई है।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 14 साल बाद किया ये अनोखा कारनामा

इसके अलावा कोहली और रहाणे के बीच टेस्ट क्रिकेट में यह सबसे बड़ी पार्टनरशिप हुई है। इससे पहले कोहली और रहाणे ने साल 2014 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 262 रन की पार्टनरशिप की थी।

ब्रेकिंग: अगर ऐसा हुआ तो, इरफान पठान की होगी वनडे टीम में वापसी

वैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ यह तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड है। इस मामले में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड 413 रन का है जो वीनू मांकड़ और पंकज रॉय ने 1955- 56 में पहले विकेट के लिए की थी।

Advertisement

वैसे साल 2013 के बाद अपने धरती पर भारत की टीम ने पहली बार 400 रनों का आंकड़ा टेस्ट क्रिकेट में पार किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार