नई दिल्ली,21 अप्रैल (CRICKETNMORE)। प्यार को जितना छुपाया जाए वह छुप नहीं सकता कभी न कभी जुबान पर आ ही जाता है। इस कहावत का यथार्थ विराट कोहली ने कुछ यूं साबित किया । कोहली ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं अपने प्यार के लिए जान भी दे सकता हूं। उनके इस बयान से साबित हो गया कि वह अनुष्का को कितना प्यार करते हैं।
Advertisement
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अनुष्का के पोस्टर जलाने के ऊपर उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में हार के बाद अनुष्का के पुतले जलाने और फोटो जलाने से मैं अभी भी आहत हूं, यह सही बात नहीं है। अनुष्का को दोष देना भयानक है। लोग इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं। अनुष्का और मैं एक दूसरे की देखभाल और सम्मान करते हैं। शादी के सवालों पर चुप्पी साधते हुए विराट ने कहा यह निजी सवाल है।
Advertisement
एजेंसी