रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली आईपीएल 2026 जीतने के बाद एक बार फिर वृंदावन पहुंचे। उन्हें और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को वृंदावन में देखा गया जहां वो आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। विराट और अनुष्का को इससे पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज से मिलते हुए देखा जा चुका है और ये बात किसी से नहीं छिपी है कि ये कपल गुरू जी का पक्का भक्त है।

Advertisement

सबसे पहले इस कपल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्हें आगरा एयरपोर्ट पर देखा गया जहां से ये पता चल गया कि ये दोनों वृंदावन प्रेमानंद महाराज से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद उनके आश्रम में मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गईं। विराट और अनुष्का को वायरल वीडियो में नंगे पैर देखा जा सकता है।

Advertisement

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए, प्रेमानंद महाराज से मिलना उनकी आध्यात्मिक यात्रा का एक नियमित हिस्सा बन गया है। इस कपल ने सबसे पहले जनवरी 2023 में वृंदावन दौरे से सबका ध्यान खींचा था, जब उन्होंने पूजनीय गुरु से आशीर्वाद लिया था। तब से वो कई बार वृंदावन आ चुके हैं, जिनमें जनवरी और मई 2025 के दौरे भी शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इन दौरों के दौरान वो सत्संग में शामिल हुए और लोगों की नज़रों से दूर आश्रम में शांति से समय बिताया। कोहली ने आईपीएल 2026 सीज़न के दौरान भी वृंदावन का दौरा किया था। ज़ाहिर है कि विराट और अनुष्का का वृंदावन से गहरा नाता जुड़ चुका है और आने वाले समय में भी इस कपल को हम देख सकते हैं। फिलहाल कोहली के लिए आईपीएल 2026 के बाद एक अच्छा ब्रेक है। वो अब अगली बार अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार