भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की लिस्ट जारी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, A-प्लस कैटेगरी को सस्पेंड कर दिया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली, जो पहले A-प्लस कैटेगरी का हिस्सा थे, अब 2025-26 के कॉन्ट्रैक्ट्स में B कैटेगरी में शामिल किए गए हैं। भारत के टी-20I कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी इसी कैटेगरी में रखा गया है।

Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ तीन खिलाड़ी शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा को ग्रुप A कैटेगरी का हिस्सा होंगे। पिछले स्ट्रक्चर के अनुसार, A-प्लस कैटेगरी में रखे गए खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे। ग्रेड A कैटेगरी के खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि ग्रेड B में ये घटकर 3 करोड़ रुपये हो जाता है। ग्रेड C में रखे गए खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।

Advertisement

हालांकि, अब A-प्लस कैटेगरी खत्म होने के बाद पे स्ट्रक्चर में संभावित बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है।

ग्रेड A: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।

ग्रेड B: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर।

ग्रेड C: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, जिन बड़े नामों को लिस्ट से बाहर रखा गया है, उनमें ईशान किशन, सरफराज खान और रजत पाटीदार शामिल हैं। ये तीनों पिछले कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड C का हिस्सा थे। एक और नाम जिसे लिस्ट में जगह नहीं मिली, वो है मोहम्मद शमी, जिन्हें पिछले साल ग्रेड A कैटेगरी में रखा गया था। ऐसे में ये माना जा सकता है कि बीसीसीआई शमी से काफी आगे बढ़ चुका है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार