SA vs IND: टीम इंडिया सेंचुरियन टेस्ट जीतने की कगार पर है। पांचवें दिन पहला सेशन खत्म होने तक भारत ने सात अफ्रीकी विकेट चटका दिए हैं और अब जीत केवल तीन कदम दूर है। इस टेस्ट मैच की बात करें तो इस मैच में भी कप्तान विराट कोहली प्रोएक्टिव मोड में नजर आए और अंपायरों से भिड़ते हुए दिखे।

Advertisement

इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सेंचुरियन टेस्ट के चौथे दिन का है। मैच के आखिरी पल चल रहे थे और कप्तान विराट कोहली अंपायर मरायस इरेसमस से बहस करते हुए दिखे। क्रिकेट फैंस के लिए ये दृश्य काफी मनोरंजक रहा और देखते ही देखते इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जाने लगा।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट अंपायर को कह रहे हैं कि दिन का खेल खत्म होने में 10 मिनट बाकी हैं और इसीलिए ड्रिंक्स ब्रेक नहीं हो सकता, तभी अंपायर कहते हैं कि हम अंपायर हैं देख लेंगे, आप फिक्र मत करो। इस मज़ेदार घटना को आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं।

आपको बता दें कि पांचवें दिन पहले सेशन का अंत होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं और अब उन्हें मैच जीतने के लिए 123 रन की दरकार है जबकि भारत को सिर्फ तीन विकेट चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार