सेंचुरियन, 17 जनवरी)| भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 135 रनों से मिली हार के बाद बल्लेबाजों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 287 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 135 रनों से मैच हार गई। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त ले ली है। मेजबान टीम ने केपटाउन में खेले गए पहले मैच में भारत को 72 रनों से हराया था। आगे जाने उन खिलाड़ियों के नाम जिसे कोहली करेगें बाहर►

 

कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम अच्छी साझेदारियां करने और बढ़त लेने में असफल रहे। हमने अपने आप को मायूस किया। गेंदबाजों ने अपना काम किया, लेकिन बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया। हमने कोशिश की, लेकिन हमारा प्रयास काफी नहीं था, खासकर फील्डिंग में। इसलिए दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली।"

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

उन्होंने कहा, "हमने सोचा था कि विकेट फ्लैट है। हमारे लिए यह हैरान करने वाली बात थी। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में ऑल आउट करने के बाद हमने सोचा था कि हमारे पास बोर्ड पर रन टांगने का अच्छा मौका है, वहां से हमने लय हासिल कर ली थी।" उन्होंने कहा, "हमें वहां से मौका भुनाना चाहिए था। एक समय हम बढ़त लेने की कगार पर खड़े थे, हमें वहां बड़ी साझेदारी करनी थी, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।"

आगे जाने उन खिलाड़ियों के नाम जिसे कोहली करेगें बाहर►

 
Advertisement

दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और पार्थिव पटेल बाहर हो सकते हैं। तीनों का परफॉर्मेंस कोई खास नहीं रहा है। अब भारत की टीम तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी को जोहानसबर्ग में खेलेगी। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

तीसरे टेस्ट मैच में रहाणे, भुवनेश्वर कुमार और दिनेश कार्तिक खेलते हुए दिख सकते हैं। आपको बता दें कि मैच हारने के बाद विराट कोहली काफी गुस्से में दिखे और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान काफी गुस्से में दिखे थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार