30 नवंबर। गौरतलब है कि 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए थे। अब दोनों की शादी का एक साल पूरा होने वाला है।

Advertisement

ऐसे में अपने शादी के पहले सालगिरह को खास मनानें के लिए दोनों ने एक खास प्लानिंग की है। इस समय विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

ऐसे में उनकी खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा भी कुछ ही दिनों में ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली है। अनुष्का ने ऑस्ट्रेलिया जाने का प्रोग्राम बहुत पहले ही बना लिया था।

अनुष्का शर्मा अपने सालगिराह को काफी रोमांटिक बनानें के लिए पति विराट कोहली के पास पहुंच जाएगी। सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा की नई फिल्म जीरो का प्रमोशन जोर- शोर से चल रहा है। ऐसे में अनुष्का ने अपनी बीजी शेड्यूल से वक्त निकालकर शादी के पहले सालगिरह का जश्न ऑस्ट्रेलिया में बनानें का फैसला किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होगा और 10 दिसंबर तक चलेगा। ऐसे में 11 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया में कोहली और अनुष्का अपने पहले शादी का सालगिरह मनाएंगे।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार