भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली के अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ने फैंस के साथ-साथ कई पूर्व क्रिकेटर्स को भी हिलाकर रख दिया। हालांकि, कुछ इंग्लिश क्रिकेटर्स का मानना है कि विराट कोहली ने इंग्लैंड टूर पर फ्लॉप होने के डर से टेस्ट से संन्यास ले लिया। इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का भी कुछ ऐसा ही मानना ​​है कि कोहली आगामी इंग्लैंड दौरे से बचने के लिए रिटायर हो गए।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया जिसके चलते शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया और साईं सुदर्शन और करुण नायर जैसे खिलाड़ियों को टेस्ट में जगह दी गई।

Advertisement

पनेसर ने दावा किया कि पूर्व भारतीय कप्तान को टीम प्रबंधन द्वारा अल्टीमेटम दिया गया हो सकता है और इसलिए उन्होंने अपने टेस्ट करियर को विराम देकर दौरे से बाहर होने का फैसला किया। पनेसर ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "मुझे लगता है कि वो निश्चित रूप से खेलने जा रहा था। मुझे लगता है कि इंग्लैंड को उम्मीद थी, हर कोई उसके खेलने की उम्मीद कर रहा था। मुझे आश्चर्य है कि उसे किसी तरह से बाहर कर दिया गया। लेकिन शायद तथ्य ये है कि ऑफ-स्टंप के बाहर, वो बस सोच रहा था, ठीक है, आप जानते हैं, उन्होंने उससे बात की होगी। उन्होंने कहा, देखो, अगर तुम पहले कुछ टेस्ट मैचों में अच्छा स्कोर नहीं करते हो, तो सभी पांचों खेलने की उम्मीद मत करो। इसलिए, वो शायद सोच रहा होगा, ठीक है, मेरा रिटायर होना ही ठीक है  और युवाओं को मौका दूंगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा, पनेसर ने कहा कि अगर उनका मध्य क्रम, खासकर करुण नायर और शुभमन गिल अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो भारत के पास जीतने का शानदार मौका है। उन्होंने कहा, "ये इस बात पर निर्भर करेगा कि करुण नायर कैसा प्रदर्शन करते हैं, उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोहरा शतक बनाया था। वो और शुभमन गिल, मध्यक्रम, में किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं। मुझे लगता है कि काउंटी क्रिकेट खेलने वाले बल्लेबाज अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसी फॉर्म को बदलने में सक्षम हैं, तो मुझे लगता है कि भारत के पास जीतने का मौका है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार