रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। यह इस सीजन का कोहली का पहला अर्धशतक है और 14 पारियों के बाद इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 50 प्लस स्कोर निकला है। अपनी इस पारी के साथ कोहली ने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

कोहली ने आरसीबी के लिए पचासवीं बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। वह दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 में एक टीम के लिए पचास बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविव वॉर्नर हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 42 बार पचास या उससे ज्यादा रन बनाए थे। 

शिखर धवन की बराबरी की

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50 से उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 48वीं बार यह कमाल किया है। शिखर धवन ने भी आईपीएल में 48 बार पचास या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी

Advertisement

भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना (325 छक्के) की बराबकी की है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार