11 दिसंबर,मुंबई। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल,रोहित शर्मा औऱ कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए।

Advertisement

रनमशीन विराट कोहली ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने भारतीय सरजमीं पर 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। ये कारनामा करने वाले वो भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

विराट से पहले एक देश में 1000 या उससे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन दुनिया के सिर्फ 3 क्रिकेटर ही बना पाए थे। जिसमें न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल,कॉलिन मुनरो और अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद शामिल हैं। 

 

कोहली ने अपनी पारी में 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जो उनके करियर का सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक है। उनसे आग इस लिस्ट में युवराज सिंह (12 गेंद) और गौतम गंभीर (19 गेंद) हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार