16 दिसंबर। पर्थ टेस्ट में विराट कोहली 123 रन बनाकर आउट हुए। कोहली जिस तरह से आउट दिए गए उससे क्रिकेट जगत में सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि विराट कोहली पैट कमिंस की गेंद पर स्लिप में खड़े फील्डर पीटर हैंड्सकोंब के द्वारा लपके गए लेकिन इस कैच से पूरे क्रिकेट जगत में विवाद खड़ा हो गया है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

जिस तरह से पीटर हैंड्सकोंब ने कोहली का कैच लिया उससे ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन को छू रही है लेकिन टीवी अंपायर ने कोहली को आउट करार दे दिया।

कोहली के विवादास्पद आउट को लेकर हरभजन सिंह ने भी ट्विट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है और फैन्स से पूछा है कि क्या कोहली का कैच सही था।

कई फैन्स ने इसे नॉट आउट करार दिया। लेकिन टीवी अंपायर के द्वारा कोहली को आउट दिए जाने के बाद विवाद अपने चरम पर पहुंच गया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार