सेंचुरियन, 15 जनवरी | कप्तान कोहली (153) की बेहतरीन शतकीय पारी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। इस पारी के आधार पर भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से 28 रन पीछे है। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए थे। लाइव स्कोर

भारत के लिए पहली पारी में कोहली के अलावा, सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने 46 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 38 रनों का योगदान दिया।इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया। 

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

साउथ अफ्रीका के लिए मोर्ने मोर्केल ने चार विकेट लिए, वहीं वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कगीसो रबाडा लुंगी नगीदी को एक-एक सफलता मिली।  भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार