21 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 का आगाज 7 अप्रैल से होने वाला है। ऐसे में क्रिकेट फैन्स आईपीएल का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर विराट कोहली एक बार फिर नए अंदाज में दिखाई देने वाला है। आईपीएल 2018 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना लुक बदल लिया है।
गौरतलब है कि विराट कोहली हमेशा से अपने नए- नए लुक के लिए जाने जाते हैं। विराट कोहली ने ट्विटर पर अपना एक नया फोटो पोस्ट किया है जिसमें उनका हेयर स्टाइल बिल्कुल बदला हुआ है।
आपको बता दें कि आईपीएल 2018 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस बार के आईपीएल में कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को विजेता बनानें के लिए मैदान पर उतरेगें।