India vs Australia 1st Semi Final Champions Trophy 2025: भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार (4 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विराट कोहली के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

सबसे ज्यादा कैच

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में एक कैच पकड़ लेते हैं तो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।  कोहली के अब 548 इंटरनेशनल मैच की 657 पारियों में 334 कैच हो गए हैं। इस लिस्ट में वह राहुल द्रविड़ के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है, जिन्होंने 509 मैच की 571 पारियों में 334 कैच लिए हैं।

इसके अलावा अगर दो कैच पकड़ने हैं तो वनडे में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच के मामले में रिकी पोंटिंग (160 कैच) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। कोहली ने अभी तक इस फॉर्मेट में 159 कैच पकड़े है। 

कुमार संगाकारा को पछाड़ने का मौका

कोहली ने 300 वनडे मैच की 288 पारियों में 14096 रन बनाए हैं। अगर वह 139 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुमार संगाकारा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। संगाकारा ने अपने करियर के 404 वनडे मैच की 380 पारियों में 14234 रन बनाए हैं। 

Advertisement

बता दें मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में कोहली ने शतक लगाया था। लेकिन बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उनका बल्ला नहीं चला। 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सामने 49 वनडे की 47 पारियों में 53.79 की औसत से 2367 रन बनाए हैं। जिसमें 8 शतक औऱ 14 अर्धशतक लगाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार