भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पुर्ननिर्धारित पांचवें टेस्ट मैच के समापन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli Rankings) को नुकसान हुआ है और वह चार पायदान गिरकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 11 रन और दूसरी पारी में 20 रन बनाए थे। 

Advertisement

नवंबर 2016 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हुए हैं। 

Advertisement

शतक ठोकने वाले ऋषभ पंत और जॉनी बेयरस्टो को फायदा हुआ है। पहली पारी में 146 रन और दूसरी पारी में 57 रन बनाने वाले पंत ने छलांग मारकर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है। इस मैच से पहले वह दसवें नंबर पर थे। 

वहीं दोनों पारियों में शतक (106 रन, नाबाद 114) जड़कर इंग्लैंड की जीत के हीरो बने जॉनी बेयरस्टो 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बेयरस्टो इस टेस्ट से पहले 21वें नंबर पर थे। 2018 के बाद बेयरस्टो पहली बार टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हुए हैं। 

 इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट पहले नंबर पर बने हुए हैं। 

एजबेस्टन में भारत के खिलाफ 6 विकेट हासिल करने के चलते इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को एक पायेदान का फायदा हुआ है औऱ वह छठे नंबर पर बहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह नंबर तीन पर बने हुए हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार