जब से पूरे देश में कोरोना ने अपना प्रभाव डाला है तब से क्रिकेट बंद पर्दे के पीछे बिना दर्शकों के खेला जा रहा है। हालांकि अब धीरे-धीरे कुछ सीरीज में दर्शकों को अनुमति मिल रही है जिसके बाद खेल में गायब हो गया रोमांच फिर से आ रहा है।

Advertisement

कोरोना की वजह से खिलाड़ियों को बायोबबल में रहकर क्रिकेट खेलना पड़ा था। इसका मतलब ये है कि खिलाड़ी एक निर्धारित दायरे में रहेंगे और वो बाहर के किसी भी अजनबी से नहीं मिलगें। उनके आने जाने के ट्रैक को लेकर जिस होटल या मैदान में वो रहते या प्रैक्टिस करते हैं वहां एक सेंसर लगा रहता है जो कि उन्हें एक सीमित एरिया में रहने का निर्देश देता है।

Advertisement

लगातार बायोबबल में रहने के कारण कई खिलाड़ियों ने कुछ सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया और कई खिलाड़ियों ने इस बात की शिकायत की कि लगातार बायोबबल में रहने से उनकी मानसिक शांति भंग होती है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने ये दिखाया कि एक ही जगह पर रहकर खिलाड़ी कैसा महसूस करते हैं। फोटो में वो खुद को एक रस्सी से कुर्सी के सहारे बांधे हुए नजर आए। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा,"बायोबबल में रहकर खेलना कुछ ऐसा ही दिखता है।"

आरसीबी की टीम ने इस बार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन वो एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हारकर बाहर हो गए थे। अब कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार