टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। विराट कोहली बचपन में अपने पिता के काफी करीब थे लेकिन उन्होंने कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था। विराट कोहली के जीवन का एक पहलू जो काफी दर्दनाक था उससे बेहद ही कम लोग परिचित हैं।

Advertisement

बीते दिनों विराट कोहली ने एमी पुरस्कार विजेता पत्रकार ग्राहम बेनसिंगर को दिए इंटरव्यू में अपने पिता प्रेम कोहली से जुड़े सवालों का जवाब दिया था। विराट कोहली ने कहा, 'मैं रणजी ट्रॉफी का मैच खेल रहा था और जब मेरे पिता का निधन हुआ तो मुझे टीम के लिए अगले दिन बल्‍लेबाजी करनी थी। सुबह के ढाई बजे पिता का देहांत हुआ।

Advertisement

विराट कोहली ने आगे कहा, 'मैंने पापा को आखिरी सांस लेते हुए देखा थ। उस वक्त हम आसपास के डॉक्‍टरों के यहां गए, लेकिन किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला था। फिर हम उन्‍हें अस्‍पताल लेकर गए लेकिन दुर्भाग्‍य से तब तक उनका निधन हो चुका था और डॉक्‍टर उन्‍हें बचा नहीं पाए थे। मेरे पापा की मौत के बाद परिवार के सभी लोग टूट गए और रोने लगे थे लेकिन मेरी आंखों से आंसू नहीं आ रहे थे और मैं सन्‍न था।'

बता दें कि 19 दिसंबर 2006 को विराट कोहली के पिता का महज 54 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन की वजह ब्रेन स्ट्रोक थी। विराट उस वक्त केवल 18 साल के थे। कोहली इतने मजबूत थे कि दिल्ली और कर्नाटक के बीच खेले गए मैच को खेलने के बाद ही वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार