Team India के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ऑकलैंड ODI (NZ vs IND 1st ODI) में छा गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 51 गेंदों पर 13 चौके 1 छक्का लगाकर 74 रन बनाए। इसी बीच फील्डिंग के दौरान वो विपक्षी खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) और डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) से मस्ती करते दिखे। सोशल मीडिया पर विराट की मस्ती का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

विराट ने की मस्ती तो फिलिप्स-मिचेल ने किया इग्नोर: विराट कोहली 38 साल के हो गए हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर वो किसी छोटे बच्चे की तरफ मस्ती करते हैं। उन्होंने ऑकलैंड ODI में टीम इंडिया की फील्डिंग के समय ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल से मज़े लिए। उन्होने फिलिप्स-मिचेल दोनों को ही छेड़ा और उनके सामने 'You Can't See Me' का इशारा किया।

मज़े की बात ये है कि जहां एक तरफ विराट कोहली फिलिप्स-मिचेल का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे, दूसरी तरफ ये दोनों कीवी खिलाड़ी लगातार ही उन्हें नज़रअंदाज कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस घटना का 13 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विराट लगातार फिलिप्स और मिचेल को छेड़ते दिख रहे हैं, लेकिन ये दोनों कीवी खिलाड़ी कोई रिएक्ट नहीं कर रहे।

मैच का हाल: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात देकर जीत हासिल की है। इस मुकाबले में भारत ने ही टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। वो 40.2 ओवर में 185 रन करके ऑल आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत के विराट कोहली ने नंबर-3 पर 51 गेंदों पर 74 रन ठोके। शुभमन गिल ने भी 56 गेंदों पर 37 रन बनाए। बारिश से खेल प्रभावित रहा जिस वज़ह से भारत को 32 ओवर में 143 रनों का नया लक्ष्य मिला। इसे मेहमान टीम ने 22.4 में हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। ऑकलैंड में जीत हासिल करके भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार