7 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के कोच मिकी ऑर्थर ने विराट कोहली के बारे में चौंकाने वाला बयान दे दिया है। 

Advertisement

मिकी ऑर्थर ने बयान दिया है कि कोहली पाकिस्तान के खिलाफ शतक नहीं बना पाएगें। उन्होंने इसके अलावा कोहली के बारे में कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में खासकर उन्हें पाकिस्तान के गेंदबाज रन बनानें नहीं देगें।

वैसे आपको बता दें कि अभी तक विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएगें लेकिन वनडे क्रिकेट में कोहली का बल्ला जरूर पाकिस्तानी गेंदबाजों की खबर लेने में सफल रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में कोहली ने 12 मैच खेलकर 459 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 45.90 का रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ अबतक कोहली ने 2 शतक और एक अर्धशतक ठोके हैं।

आपको बता दें कि मिकी ऑर्थर चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट का आगाज शुरू होना चाहिए। ऑर्थर के अनुसार विराट कोहली तभी महान बल्लेबाज बनेगें जब वो पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक ठोकेगें।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार