आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मौजूदा सीजन में 10 मैच खेलने के बाद शिखर धवन की टीम 10 अंकों के साथ बेशक सातवें स्थान पर है लेकिन प्लेऑफ की रेस में ये टीम मज़बूती से बनी हुई है। मुंबई के खिलाफ हार के बाद टीम की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर लग रही है लेकिन ये टीम वापसी कर सकती है और हमेशा की तरह इस बार भी बल्लेबाजों पर ही वापसी का दारोमदार होगा।

Advertisement

इस टूर्नामेंट में पंजाब की टीम कई बार फंसी हुई दिखी लेकिन ज्यादातर मौकोंं पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा इस टीम के संकटमोचक बनकर सामने आए। जितेश ने मुंबई के खिलाफ मैच में भी 27 गेंदों में 49 रन बनाए थे और इस सीजन में वो काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। यही कारण है कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग उनके दीवाने हो गए हैं। सहवाग का मानना है कि ये खिलाड़ी अगले एक साल में भारत के लिए भी खेल सकता है।

Advertisement

क्रिकबज्ज से बातचीत के दौरान सहवाग ने कहा, "मैं हमेशा बच्चों से कहता हूं, बस गेंद को देखो और जो कुछ भी आप इसके साथ कर सकते हैं उसे करें, इसे हिट करें, इसे छोड़ दें या इसे ब्लॉक करें। ये बल्लेबाजी के सामान्य बेसिक्स हैं और जितेश शर्मा यही कर रहे हैं। वो गेंद को देख रहा है और अगर गेंद हिट करने योग्य है तो वो इसके लिए जा रहा है  या सिंगल ले रहा है। इस प्रारूप में आप डिलीवरी नहीं छोड़ सकते और जितेश इसे काफी सरल रख रहा है।”

आगे बोलते हुए सहवाग ने कहा कि मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर है लेकिन इसके बावजूद ऐसे रन बनाने के लिए जितेश को मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा, "विकेट शानदार था और गेंदबाजी उतनी अच्छी नहीं थी। लेकिन फिर भी आपको वो रन बनाने होंगे। आज अगर मैं 13 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ खेलने जाऊं तो हो सकता है कि मैं रन न बना सकूं। रन बनाने के लिए मुझे उनकी तरह काम करना होगा। जितेश शर्मा ने यहां यही किया है, भले ही गेंदबाजी कमजोर थी, उन्होंने उन रनों के लिए काम किया। शॉट का चयन शानदार था। मैंने पहले भी ये कहा है, जितेश शर्मा एक वॉच आउट खिलाड़ी हैं, हो सकता है कि अगले एक साल में हम उन्हें भारत के लिए खेलते हुए देखें।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार