ENG VS IND: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर एक मजेदार वाक्या देखने को मिला। टीम इंडिया की दूसरी पारी में रोरी बर्न्स के पास  से रोहित शर्मा का कैच निकल गया और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। जेम्स एंडरसन गेंदबाज़ी कर रहे थे और उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित के बल्ले का किनारा लगा लेकिन स्लिप्स में खड़े रोरी बर्न्स गलती कर बैठे। 

Advertisement

बर्न्स का ध्यान बिल्कुल भी गेंद पर नहीं था और यही कारण था कि वो कैच को पकड़ना तो दूर, उसे पकड़ने की कोशिश भी नहीं कर पाए। गेंद उनके जूते पर टप्पा खाकर बाउंड्री की तरफ चली गई। रोरी बर्न्स की इस गलती पर वीरेंद्र सहवाग कहते हैं, 'रोरी बर्न्स को देखकर लगा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा करके आए हैं। इस वजह से वो कैच मिस कर गए।'

Advertisement

वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 99 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली वहीं 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रिस वोक्स ने भी 50 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए उमेश यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

वहीं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के खाते में 2-2 विकेट आए। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत करके टीम इंडिया को मैच में वापसी दिलवा दी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर रोहित शर्मा 20 और केएल राहुल 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार