लक्ष्मण के जन्मदिवस पर वीरेंद्र सहवाग बने गब्बर, मांग लिया सबसे बेशकीमती तोहफा

Updated: Tue, Nov 01 2016 19:12 IST

1 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। क्रिकेट के मैदान पर अपने आक्रामक बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने वाले वीरेंद्र सहवाग अब ट्विटर की पिच पर अपने मजाकिया और चुटीले ट्वीट पर फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं। खासकर पूर्व क्रिकेटरों को उनके द्वारा निराले अंदाज में बर्थ डे विश करना सबसे खास हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में लौटेगा ये तेज गेंदबाज

मंगलवार (1 नवंबर) को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण 42 साल के हो गए हैं। फिर क्या, वीरेंद्र सहवाग ने अपने चर्चित अंदाज में लक्ष्मण को वैरी-वेरी स्पेशल अंदाज में बर्थ डे विश किया।  सहवाग ने ट्विटर पर ‘वेरी वेरी स्पेशल’ लक्ष्मण के 42वें जन्मदिन पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बर्थ डे स्पेशल: पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का भतीजा है यह भारतीय क्रिकेटर

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

सहवाग ने ट्वीट किया,‘‘ जन्मदिन मुबारक लक्ष्मण..अगर वंगीपुरप्पु वेंकट साई लक्ष्मण ‘शोले’ में होते तो, गब्बर कहता ‘ ये कलाई हमको दे दे लक्ष्मण।’?
उनके इस ट्वीट को फैंस ने खूब लाइक किया और री-ट्वीट भी किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें