14 अप्रैल। वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 15 अप्रैल को किया जाना है। उससे पहले बार के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपनी पसंद की टीम का ऐलान किया है। 

Advertisement

अपनी 15 सदस्यीय टीम में सहवाग ने नंबर 4 पर धोनी को जगह दी है तो वहीं दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप ले जाने में अपनी सहमती जताई है।

Advertisement

इसके साथ - साथ अंबाती रायडु को सहवाग ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी है। वहीं केएल राहुल को अपनी टीम में सहवाग ने शआमिल किया है।ऑलराउंडर के तौर पर सहवाग की पसंद विजय शंकर और रविंद्र जडेजा बने हैं। 

आपको बता दें कि सहवाग ने साल 2015 के वर्ल्ड कप में शामिल हुए टीम के नाम भी एक साथ ट्विटर पर पोस्ट की है और साथ ही ये बताने की कोशिश की है कि पिछले वर्ल्ड कप में शामिल हुए 7 खिलाड़ी इस बार भी वर्ल्ड कप की टीम में शामिल हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार