Arshdeep Singh And Daryl Mitchell Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल बीते रविवार, 08 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने 256 रनों का टारगेट डिफेंड करके न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच मैदान पर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने गलती से डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को एक थ्रो मार दी थी जिसके लिए वो दो बार कीवी खिलाड़ी से माफी मांगते नज़र आए।

Advertisement

जी हा, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 11वें ओवर में घटी। यहां डेरिल मिचेल ने अर्शदीप की दूसरी और तीसरी गेंद पर एक के बाद एक दो छक्के जड़ दिए थे, जिसके बाद भारतीय गेंदबाज़ थोड़ा अग्रेशन में आ गया। उन्होंने पांचवीं गेंद डॉट डिलीवर की और जैसे ही वो उनके पास आई, उन्होंने तुरंत ही बल्लेबाज़ की तरफ फेंक दी।

Advertisement

गौर करें कि ये बॉल सीधा डेरिल मिचेल को लगी थी जिसके कारण वो काफी गुस्सा हो गए। हालांकि यहां अर्शदीप सिंह ने कुछ ही देर में अपनी गलती मान ली और कीवी खिलाड़ी से माफी मांगी। खास बात ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने मुकाबला खत्म होने के बाद भी एक बार डेरिल मिचेल के पास जाकर अपनी गलती स्वीकार की और फिर से माफी मांगी। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में डेरिल मिचेल ने 11 गेंदों पर 17 रन बनाए, वहीं अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 32 रन दिए। बात करें अगर मुकाबले की अहमदाबाद के मैदान पर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद भारत ने संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन), और ईशान किशन (54 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में न्यूजीलैंड के लिए टिम सेफर्ट ने 26 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, वहीं मिचेल सेंटनर ने 35 गेंदों पर 43 रन ठोके। हालांकि उनके अलावा कोई भी दूसरा खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिका जिस वज़ह से कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज की और चैंपियन का टाइटल फिर से अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार