IND vs NED: सिडनी के ग्राउंड पर भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 23वां मुकाबला खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने आसानी से 57 रनों से जीतकर अपने नाम किया है। इस मैच के दौरान जहां एक तरफ भारतीय खिलाड़ियों ने बैट और बॉल दोनों से ही जलवे बिखेरे, वहीं दूसरी तरफ एक गजब का नज़ारा भी देखने को मिला। दरअसल, लाइव मैच के दौरान मुकाबले को इन्जॉय करने आए एक फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

गर्लफ्रेंड बोली 'हां': यह घटना नीदरलैंड्स की पारी के 7वें ओवर में देखने को मिली। नीदरलैंड्स की टीम 2 विकेट गंवा चुकी थी और इसी बीच कैमरामैन ने स्टैंड्स की तरफ कैमरा घुमाया। इस दौरान एक क्रिकेट फैन अपनी गर्लफ्रेंड को घुटने पर बैठकर प्रपोज करता दिखा जिसका जवाब लड़की ने हां कहकर दिया।

Advertisement

विराट, रोहित और सूर्या ने बिखेरे जलवे: इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। कोहली ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 62 रनों की पारी खेलकर टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक जड़ा, वहीं दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव ने नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 25 गेंदों पर 51 रनों की विस्फोटक पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच में 135.90 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाज़ों की पिटाई करते हुए 53 रन बनाए।

बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने 180 रनों का टारेगट नीदरलैंड्स के सामने रखा। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम बिखर गई और 20 ओवर में महज़ 129 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह,रविचंद्रन अश्विन, और अक्षर पटेल ने मैच में दो-दो विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार