इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने KKR के लिए दो ओवर गेंदबाज़ी की जिसमें से एक ओवर में तो उन्होंने पूरी 10 गेंदें डाली।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के पावरप्ले के आखिरी ओवर में घटी। यहां कैमरून ग्रीन अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने थे जिसकी पहली ही गेंद से यशस्वी और वैभव ने मिलकर उन्हें टारगेट किया।
यहां सबसे पहले यशस्वी ने कैमरून ग्रीन को एक छक्का मारा जिसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर वैभव को स्ट्राइक दे दी। मज़े की बात तो ये है कि 15 साल के वैभव ने भी कैमरून ग्रीन का बिल्कुल लिहाज नहीं किया और तीसरी बॉल पर लंबा छक्का लगा दिया। इसके बाद तो मानो कैमरून ग्रीन अपनी लाइन लेंथ ही भूल गए और उन्होंने लगातार दो वाइड गेंद फेंक दी।
उन्होंने 6 गेंदों के ओवर में 4 वाइड डालकर पूरे 10 गेंद फेंके और इस दौरान पूरे 22 रन लुटाए। इस ओवर में यशस्वी ने उनकी चार गेंद खेली और एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ वैभव ने 2 गेंदों पर 1 छक्का लगाकर 7 रन ठोके। यहां क्लिक करके देखें VIDEO
एक बार फिर बता दें कि कैमरून ग्रीन ने KKR के होम ग्राउंड पर RR के सामने सिर्फ दो ओवर गेंदबाज़ी की और बिना कोई विकेट लिए 13.50 की इकोनॉमी से 27 रन खर्चे। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वो एक बार फिर काफी महंगे साबित हुए हैं। देखें मैच का लाइव स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर। इम्पैक्ट प्लेयर: यश राज।