Craig Overton Catch Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का चौथा मुकाबला बीते शुक्रवार, 24 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) के स्टार ऑलराउंडर क्रेग ओवरटन (Craig Overton) ने बाउंड्री पर बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) के सलामी बल्लेबाज़ विल स्मीड (Will Smeed) का एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर फैंस का दिल जीता। सोशल मीडिया पर क्रेग ओवरटन के कैच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, क्रेग का ये कैच बर्मिंघम फीनिक्स की पारी की 72वीं गेंद पर देखने को मिला। ट्रेंट रॉकेट्स के लिए ये बॉल स्पिन गेंदबाज़ कैल्विन हैरिसन ने डिलीवर किया था जिस पर विल स्मीड ने छक्का मारने के इरादे से हवाई शॉट खेला। उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को मारा था जहां क्रेग ओवरटन ने फील्डिंग करते हुए करिश्मे को अंज़ाम दिया।

इस इंग्लिश खिलाड़ी ने बाउंड्री रोप के बेहद करीब खड़े होकर पहले छलांग लगाकर गेंद को लपका और फिर एक पैर पर बैलेंस बनाकर कैच पूरा किया। द हंड्रेड ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। 

तो ऐसे विल स्मीड 28 गेंदों पर 51 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। बात करें अगर क्रेग ओवरटन की तो उन्होंने विल स्मीड के कैच के अलावा कमाल की गेंदबाज़ी भी की और 10 गेंदों पर सिर्फ 9 रन खर्चे। उन्होंने 3 गेंदों पर सामना करके नाबाद 4 रन भी बनाए।

मैच का हाल: इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स ने टॉस जीतकर बर्मिंघम फीनिक्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए। उनके लिए जो क्लार्क (33 गेंदों पर 68 रन) और विल स्मीड (28 गेंदों पर 51 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए टॉम बैंटन ने नंबर-3 पर बैटिंग करके 32 गेंदों पर 67 रन ठोके और बेन डकेट ने भी 25 गेंदों पर 49 रन और फिन एलन ने 17 गेंदों पर 43 रन बनाए। हालांकि इन सब के बावजूद ट्रेंट रॉकेट्स की टीम 100 गेंदों पर 7 विकेट खोकर 204 रन ही जोड़ पाई और ऐसे बर्मिंघम फीनिक्श ने ये मुकाबला 10 रनों से जीतकर अपने नाम किया। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार