IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के साथ 10 मई को अहमदाबाद में होने वाला है। इस मैच के लिए सीएसके (CSK) ने जमकर प्रैक्टिस करने शुरू कर दी है और इसी बीच टीम के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में मिचेल ने गलती से अपने ही एक फैन का फोन पूरी तरह तोड़ दिया है।

Advertisement

दरअसल, जब ये घटना घटी तब डेरिल मिचेल बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी बीच एक गेंद उनके बैट से टकराकर सीधा फैंस के बीच चली गई। यहां कई सारे फैंस मौजूद थे जो कि मिचेल को प्रैक्टिस करते हुए देख रहे थे, इन्हीं फैंस में से एक फैन के फोन पर ये बॉल जाकर जोर से टकराई।

Advertisement

मिचेल के शॉट से फैन का आईफोन बुरी तरह टूट गया वहीं दूसरी तरफ फैन भी थोड़ा चोटिल हुआ। यही वजह अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये भी जान लीजिए कि जब ये घटना घटी तब मिचेल को भी बुरा लगा जिस वजह से उन्होंने फैन को अपने ग्लव्स गिफ्ट कर दिये। फैन ने मिचेल के ग्लव्स पहनकर भी वीडियो शेयर किया है।

Also Read: Live Score

बात करें अगर आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन की तो सीजन में अब तक सीएसके 11 मैच खेल चुकी है जिसमें से उन्होंने 6 मैचों में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वो फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर तीसरे पायदान पर है। वहीं यहां से उन्हें टॉप-4 में बने रहने के लिए अपने बचे हुए तीन मैचों में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि सुपर किंग्स ऐसा कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार