Deepti Sharma Catch Video: यूपी वॉरियर्स की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बीते रविवार, 01 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही शानदार प्रदर्शन करके फैंस का दिल जीता। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने चिनेल हेनरी का एक हाथ से बेहद ही शानदार कैच भी पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, दीप्ति का ये कमाल का कैच दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 17वें में देखने को मिला। यहां वो यूपी वॉरियर्स के लिए अपने कोटे का तीसरा ओवर करने आईं थी जिसकी दूसरी गेंद पर चिनेल हेनरी ने अपनी पूरी ताकत झोंककर सीधा शॉट मारा। बताते चलें कि यहां ये कैरेबियाई खिलाड़ी गेंद को अपने बैट से पूरी तरह मिडिल नहीं कर पाई थी जिसके बावजूद वो बॉल गोली की रफ्तार से नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ गई।

Advertisement

इसी मौके का फायदा उठाकर दीप्ति ने अपनी चीते जैसी तेजी दिखाई और दाईं और डाइव करके एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपक लिया। इस तरह चिनेल हेनरी 4 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुई। खास बात ये भी है कि दीप्ति का कैच देखकर चिनेल हेनरी भी पूरी तरह दंग रह गईं थी और उनके चेहरे का रंग तक उड़ गया था। स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने यूपी वॉरियर्स के लिए 19 गेंदों पर 24 रन बनाए और फिर 3.4 ओवर गेंदबाज़ी करके सिर्फ 27 रन दिए और 2 विकेट झटके। उन्होंने चिनेल हेनरी के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी खिलाड़ी लौरा वोलवार्ड (38 गेंदों पर 47 रन) का भी विकेट चटकाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: WPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.4 ओवर में 123 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से मुकाबला जीता। इसी के साथ उन्होंने प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की की है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार