2 फरवरी. डरबन (CRICKETNMORE)। डरबन के मैदान पर जहां कोहली और रहाणे की बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीकी गेंदबाज कोई करामात नहीं कर पाए वहीं भारत के स्पिन गेंदबाजों ने गजब की गेंदबाजी कर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को खुब परेशान किया।
आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने जहां 3 विकेट चटकाए तो वहीं युजवेद्रे चहल को 2 विकेट मिले। इसके अलावा 1 फरवरी को खेले गए वनडे मैच में विकेटकीपर धोनी ने स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को एक खास नाम भी दे दिया है। आगे क्लिक करके जानें►
धोनी एक बेहतरीन विकेटकीपर के अलावा शानदार रणनीतिकार भी हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान धोनी अपने गेंदबाजों को रणनीति का पाठ भी पढ़ा रहे थे।
इसी क्रम में धोनी ने मुख्य तेज गेंदबाज युजवेंद्र चहल को एक खास नाम दे दिया। धोनी लाइव मैच के दौरान युजवेंद्र चहल को चैली नाम से पकार रहे थे।
कई दफा धोनी के द्वारा चैली कहे जाने वाली बात स्टंप माइक में पकड़की गई। आप भी देखिए वीडियो►