Virat Kohli Drop Catch: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच गुरुवार (2 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में लंकाई टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी और उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पहले ही ओवर में आउट कर दिया था।

Advertisement

हिटमैन के आउट होने के बाद सभी की निगाहें विराट पर टिकी थी, लेकिन इसी बीच चमीरा ने भारतीय बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया। यहां इनिंग के छठे ओवर में दुष्मंथा चमीरा ने अपनी तीखी गेंदबाज़ी से विराट कोहली को भी लगभग आउट कर ही दिया था, लेकिन किस्मत ने कोहली का पूरा साथ दिया और चमीरा कैच नहीं पकड़ सके जिस वजह से अब सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी का मानना है कि यहां चमीरा ने कैच नहीं बल्कि पूरा मैच छोड़ दिया है।

Advertisement

आपको बता दें कि चमीरा ने अपने कोट के शुरुआती दो ओवर मेडन फेंके थे। ऐसे में जब वह तीसरा ओवर लेकर आए तब विराट काफी दबाव में थे। रन नहीं आ रहे थे ऐसे में कोहली पर दबाव और भी ज्यादा बढ़ गया। यहां चमीरा ने अपनी पहली ही गेंद पर स्टंप लाइन पर गेंद करके विराट को फंसाया। विराट बॉल को मिडिल नहीं कर सके जिस वजह से यह गेंद सीधा गेंदबाज़ की तरफ गई।

यहां चमीरा ने गेंद को अपनी तरफ आता देख अपने बाई और कूद लगाई। वह बॉल तक पहुंच ही गए थे और बॉल भी उनके हाथ में आ गई थी। लेकिन यहां किस्मत ने विराट का साथ दिया और गेंद लंकाई गेंदबाज़ के साथ से झटक गया। यही वजह है विराट को बड़ा जीवनदान मिल गया। आपको बता दें कि जब यह कैच छूटा तब कोहली महज 10 रन पर खेल रहे थे। वहीं खबर लिखे जाने तक कोहली अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

टीमें

Indian : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट  कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव

Advertisement

Also Read: Live Score

Sri Lanka : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशन हेमंथा, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार