रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangaluru) ने बीते रविवार (28 अप्रैल) गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 9 विकेट से हराकर एक बड़ी जीत हासिल की जो कि सीजन में उनकी तीसरी जीत है। GT को अहमदाबाद में हराने के बाद RCB के खिलाड़ी काफी खुश नज़र आए और उनमें से एक ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) भी हैं। आलम ये है कि ग्लेन मैक्सवेल ने तो फैंस के सामने मुंह पर उंगली रखकर चुप होने का इशारा तक कर दिया।

Advertisement

वायरल हुआ मैक्सवेल का वीडियो

Advertisement

ये घटना अहमदाबाद में आरसीबी की जीत के बाद घटी। ग्लेन मैक्सवेल पैड पहने और अपने हाथों में बैट लिए बैटिंग का इंतजार कर रहे थे, लेकिन विराट कोहली और विल जैक्स ने टीम को 16 ओवर में ही जीत दिला दी और उनकी बैटिंग ही नहीं आने दी।

आरसीबी की एक तरफा जीत के बाद ग्लेन मैक्सवेल काफी खुश दिखे। आलम ये बना कि जब वो ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे तब उन्होंने बीच में रुककर फैंस की तरफ देखते हुए मुंह पर उंगली रखकर चुप होने का इशारा किया। इसके बाद मैक्सवेल ने अपनी जर्सी पर आरसीबी का लोगो दिखाया और आरसीबी-आरसीबी का नारा लगाने को कहा।

फैंस ने भी मैक्सवेल को निराश नहीं किया और जमकर आरसीबी-आरसीबी के नारे लगाने लगे। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बात करें पॉइंट्स टेबल पर आरसीबी की पॉजिशन के बारे में तो वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत के बावजूद फिलहाल सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर है। उन्होंने 10 में से सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार