Heinrich Klaasen Reversse Hit Six Video: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के विस्फोटक बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने बीते बुधवार, 29 अप्रैल आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने बेहद ही तूफानी बैटिंग की और 30 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के ठोककर नाबाद 65 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने लेफ्टी बैटर बनकर MI के स्पिन गेंदबाज़ अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar) को गज़ब का छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

हेनरिक क्लासेन का ये सिक्स सनराइजर्स की इनिंग के 16वें ओवर में देखने को मिला। यहां 20 साल के अल्लाह गजनफर मुंबई इंडियंस के लिए अपने कोटे का आखिरी ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद उन्होंने स्टंप्स को टारगेट करते हुए डिलीवर की।

Advertisement

दूसरी तरफ क्लासेन उनकी ऐसी ही किसी गेंद का इंतज़ार कर रहे थे, जिन्होंने ये गेंद देखते ही अपना स्टांस (लेफ्टी बन गए) बदल लिया और घुटने पर बैठकर रिवर्स हिट करके बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से छक्का मारा। उनका ये शॉट देखकर SRH के खेमे में खुशी से लहर दौड़ उठी, वहीं कमेंटर्स भी हैरान रह गए। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से हेनरिक क्लासेन के इस सिक्स का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि IPL के करंट सीजन में हेनरिक क्लासेन बेहद ही शानदार फॉर्म में हैं और वो अब तक टूर्नामेंट में सनराइजर्स के लिए 9 मैचों में 59.14 की औसत और 157.41 की स्ट्राइक रेट से 414 रन ठोक चुके हैं। खास बात तो ये है कि वो ऑरेंज कैप की रेस में सिर्फ अभिषेक शर्मा (9 मैचों में 425 रन) से पीछे हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां मुंबई इंडियंस ने रयान रिकेल्टन की नाबाद 123 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में सनराइजर्स के लिए ट्रेविस हेड (30 गेंदों पर 76 रन) और हेनरिक क्लासेन (30 गेंदों पर नाबाद 65 रन) ने धमाकेदार पारी खेली जिसके दम पर SRH ने महज़ 18.4 ओवर में 244 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार