Kranti Goud Yorker Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार युवा गेंदबाज़ क्रांति गौड़ (Kranti Goud) ने बीते गुरुवार, 9 अक्टूबर को आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के मुकाबले में साउथ अफ्रीका (IN-W vs SA-W ODI) के खिलाफ गज़ब की गेंदबाज़ी की और 9 ओवर में 59 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच 22 वर्षीय क्रांति ने साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी बल्लेबाज़ और कप्तान लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt) को एक शानदार यॉर्कर डालकर क्लीन बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा साउथ अफ्रीका की इनिंग के 36वें ओवर में देखने को मिला। लौरा वोलवार्ड साउथ अफ्रीका के लिए एक छोर संभालकर बैटिंग कर रहीं थीं और 100 से ज्यादा गेंद खेलकर 70 रन बना चुकीं थी। ऐसे में 22 साल की क्रांति ने टीम इंडिया को सफलता दिलाने के लिए अपने तरकश से यॉर्कर नाम का तीर निकाला और लौरा को पूरी तरह हैरान कर दिया।

Advertisement

क्रांति का ये यॉर्कर 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला जो कि उन्होंने बिल्कुल सटीक जगह पर डिलीवर किया और विपक्षी कप्तान के स्टंप्स उड़ा दिए। स्टार स्पोर्ट्स के एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लौरा अपने लिए जगह बनाकर शॉट खेलना चाहती थीं, लेकिन उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि क्रांति एक गज़ब का यॉर्कर डालने वालीं हैं। इसी का टीम इंडिया को फायदा मिला और वेल सेट लौरा को आउट होकर वापस पवेलियन जाना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: वर्ल्ड कप के 10वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद भारतीय टीम ने ऋचा घोष की 95 रनों की तूफानी पारी के दम पर 49.5 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 251 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोलवार्ड (111 गेंदों में 70- रन), क्लो ट्रायॉन (66 गेंदों पर 49 रन), और नदीन डी क्लर्क (54 गेंदों पर नाबाद 84 रन) ने कमाल की पारी खेली। इन पारियों के दम पर अफ्रीकी टीम ने 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 252 रनों का लक्ष्य हासिल किया और ये रोमांचक मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार