आईपीएल 2022 का 49वां मुकाबला रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 13 रनों से हराकर जीत लिया है। पुणे के MCA स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्पिनर्स का बोलबाला रहा, जिसके बीच आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी दो सफलताएं हासिल की। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने सीएसके के अनुभवी बल्लेबाज़ अंबाती रायुडू को भी बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

इस मैच में आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर मैक्सवेल टीम के लिए बल्ले से योगदान देने में नाकाम रहे थे। इस ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज़ ने सीएसके के खिलाफ महज़ 3 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद वह दुर्भायपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। लेकिन बल्लेबाज़ी में फ्लॉप साबित होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने गेंदबाज़ी करते हुए गज़ब की वापसी की और अंबाती रायुडू को आउट करते हुए सभी को हैरान कर दिया।

Advertisement

ये घटना सीएसके की पारी के 10वें ओवर की है। ग्लेन मैक्सवेल अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए थे। इससे पहले वह सीएसके को रोबिन उथप्पा के रूप में एक बड़ा झटका दे चुके थे और इस ओवर में भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया। दरअसल अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर मैक्सवेल ने 95.5 kph की स्पीड से गेंद डिलीवर करते हुए अपनी सटीक लाइन लेंथ के दम पर रायुडू को भौचक्का कर दिया।

मैक्सवेल की शॉट गेंद पर रायुडू अपने पैर तक नहीं हिला सके जिस वज़ह से वह गेंद की लाइन को मिस कर बैठे और क्लीन बोल्ड हो गए। बता दें कि रायूडू को आउट करके जहां एक तरफ मैक्सवेल काफी खुश नज़र आए, वहीं दूसरी तरफ रायुडू निराश और हैरान दिखे। 

गौरतलब है कि 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम ने काफी अच्छी शुरुआती की थी, लेकिन इसके बाद टीम ने अपने दो स्टार बल्लेबाज़ रोबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू के विकेट काफी जल्दी गंवाए। इन दोनों ही खिलाड़ियों को ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया और यही से मैच चेन्नई के खेमे से आरसीबी के खेमे की तरफ शिफ्ट होना शुरू हुआ। बैंगलोर की टीम ने यह मैच 13 रनों से जीत लिया है।     

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार