Ishan Kishan Six: आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना का फैसला किया था, जिसके बाद रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने MI के लिए धमाकेदार शुरुआत की। इसी बीच ईशान किशन ने राहुल तेवतिया के खिलाफ अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए 104 मीटर का मॉन्स्टर छक्का भी जड़ा।

Advertisement

यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 9वें ओवर की है। मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाज़ी के तरीके में बिल्कुल भी बदलाव नहीं किया। ईशान के बल्ले पर अच्छी तरह से गेंद आ रही थी, जिस वज़ह से वह आक्रमक अंदाज में बल्लेबाज़ी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने राहुल तेवतिया को भी अपने निशाने पर लिया। 

Advertisement

ईशान किशन ने तेवतिया के ओवर की तीसरी गेंद पर आगे बढ़कर मिड विकेट के ऊपर से हवाई फायर करते हुए जोरदार प्रहार किया। जिसके बाद तेवतिया की यह गेंद 104 मीटर की दूरी पर जाकर गिरी। बता दें कि एक बार तो ईशान का यह शॉट देखकर ऐसा लग रहा था कि यह गेंद मैदान के बाहर ही जाकर गिरेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और बॉल स्क्रीन पर लगकर मैदान के अंदर आ गई।

इस मैच में ईशान किशन ने 29 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली, जिसके दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और एक मॉन्स्टर छक्का देखने को मिला। गुजरात के खिलाफ ईशान का स्ट्राइकरेट लगभग 155 का रहा जो कि टीम के लिए काफी अच्छा संदेश है। गौरतलब है कि गुजरात के खिलाफ रोहिश शर्मा ने भी शानदार 43 रनों की पारी खेली है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार