Kagiso Rabada Bowled Sheryas Movva Video: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ कबिगो रबाडा (Kagiso Rabada) बीते समय में अपनी प्राइम फॉर्म में नहीं दिखे हैं। उन्होंने बीते सोमवार, 09 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 9वें मुकाबले में भी कनाडा जैसी टीम को भी अपने कोटे के 4 ओवर में 40 रन दिए। हालांकि इसी बीच जब उन्होंने कनाडा के खिलाड़ी श्रेयस मोव्वा (Sheryas Movva) का विकेट निकाला तो वो नज़ारा देखने लायक था।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना कनाडा की इनिंग के छठे ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए यहां कगिसो रबाडा गेंदबाज़ी करने आए थे जो कि उनके कोटे का दूसरा ओवर भी था। यहां रबाडा ने अपनी चौथी गेंद फेंकते हुए श्रेयस को अपना लेवल दिखाया और एक आग उगलती गेंद से ऑफ स्टंप को टारगेट किया।

Advertisement

दूसरी तरफ कनाडा के विकेटकीपर बल्लेबाज़ श्रेयस मोव्वा यहां फ्लिक शॉट खेलकर बॉल को बाउंड्री के बाहर भेजना चाहते थे। हालांकि इसी बीच कब गेंद रबाडा के हाथ से निकला और कब उनके बैट से ऐज लेकर स्टंप्स पर लगा, उन्हें कुछ पता ही नहीं चला। Star Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बता दें कि इस मुकाबले में श्रेयस मुव्वा 11 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कगिसो रबाडा ने पूरे मैच में सिर्फ उनका ही विकेट निकाला।

साउथ अफ्रीका ने जीता मैच: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 9वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। उनके लिए कैप्टन एडेन मार्कराम ने सबसे बड़ी पारी खेली और 32 गेंदों पर 59 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में कनाडा ने भी अपनी इनिंग की आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी, लेकिन वो 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन ही जोड़ पाए। कनाडा के लिए नवनीद धालीवाल ने सर्वाधिक रन जोड़े और 49 गेंदों पर 64 रन बनाए। इस तरह साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला 57 रनों से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार