इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट (The Hundred Tournament) खेला जा रहा है जिसका 17वां मुकाबला बीते सोमवार (5 अगस्त) को वेल्श फायर (Welsh Fire) और सदर्न ब्रेव (Southern Brave) के बीच सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़ में खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने एक ऐसा भयंकर छक्का मारा कि कमेंटेटर्स की चीखें ही निकल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, पोलार्ड का ये सिक्स सदर्न ब्रेव की इनिंग की 84वीं गेंद पर देखने को मिला। वेल्श फायर के लिए यहां हारिस रऊफ गेंदबाज़ी कर रहे थे। हारिस ने पोलार्ड को पिच पर बॉल को पटककर एक शॉर्ट बॉल फेंका था। कैरेबियाई खिलाड़ी इसके लिए पूरी तरह तैयार था और उन्होंने पुल शॉट खेलकर बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया।

Advertisement

ये बॉल पोलार्ड के बैट के मिडिल से टकराया था जिसके बाद वो सीधा कमेंट्री बॉक्स की तरफ गया। पोलार्ड का भयंकर छक्का अपनी तरफ आता देख कमेंटेटर्स की तो सांसें ही रुक गई और वो चीखते चिल्लाते नज़र आए। वो इस कदर डर गए थे कि उनके रिएक्शन से इसका अंदाजा लग रहा था। यही वजह है अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि राहत की बात ये है कि किसी को भी कोई चोट नहीं आई।

बात करें अगर इस मुकाबले की वेल्श फायर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद जेम्स विंस की 73 रनों की पारी के दम पर सदर्न ब्रेव ने 100 बॉल पर 139 रन बनाए। इसके जवाब में वेल्श फायर की टीम सिर्फ 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और ये मैच सदर्न ब्रेव ने 42 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार