इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सीजन के बीच अब लखनऊ सुपर जायंट्स के गन गेंदबाज़ जयदेव उनादकट भी इंजर्ड हो चुके हैं। यह बाएं हाथ का गेंदबाज़ नेट्स में गेंदबाज़ी करने के दौरान अपने कंधे को चोटिल कर बैठा है। जयदेव उनादकट की यह इंजरी सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स की ही नहीं बल्कि भारतीय टीम की भी मुश्किलें बढ़ा सकती है।

Advertisement

IPL के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जयदेव उनादकट के इंजर्ड होने की खबर साझा की गई है। जयदेव उनादकट का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वह नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान अपने कंधे के बल जमीन पर गिर जाते हैं। इस वीडियो में चोटिल होने के बाद यह बाएं हाथ का खिलाड़ी काफी दर्द में नज़र आया है। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनादकट को ऑक्शन में 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था। इस साल उन्होंने अब तक लखनऊ के लिए सिर्फ 3 मैच ही खेले हैं।

Advertisement

बता दें कि जयदेव उनादकट का चोटिल होना सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ही परेशानी की वजह नहीं है, बल्कि इससे भारतीय टीम की भी टेंशन बढ़ने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनादकट WTC Final के लिए इंडियन टीम का हिस्सा हैं और अगर उनकी इंजरी गंभीर होती है तो भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उनकी सेवाओं को मिस कर सकती है।

गौरतलब है कि जयदेव उनादकट के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल भी चोटिल हो चुके हैं। इकाना स्टेडियम में लखनऊ का मुकाबला बैंगलोर के साथ हो रहा है जिसके दौरान फील्डिंग करते हुए राहुल असहज नज़र आए। कप्तान केएल राहुल बेहद दर्द में दिखे जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में केएल राहुल के मैदान छोड़ने के बाद क्रुणाल पांड्या टीम को लीड कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार