क्रिकेट के मैदान पर कई अजीबोगरीब घटनाएं घटी हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड (Scotland) और आयरलैंड (Ireland) के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है जिसके पांचवें मैच में आयरिश बॉलर मार्क अडायर (Mark Adair) ने तीन टप्पों वाली बॉल फेंकी।

Advertisement

दरअसल, ये घटना स्कॉटलैंड की इनिंग के दौरान घटी। मार्क अडायर आयरलैंड के लिए तीसरा ओवर कर रहे थे। इस औवर की चौथी गेंद पर उनके हाथों से बॉल फिसल गया। आलम ये बना कि जो बॉल एक टप्पे में बैटर तक पहुंचना चाहिए था वो तीन टप्पे खाकर वहां तक पहुंचा।

Advertisement

इसका स्कॉटलैंड के बल्लेबाज़ ने पूरा फायदा उठाया। माइकल जोन्स ने बॉल को ऑफ साइड पर जाकर तेजी से मारा जिसके बाद ये बॉल एक्स्ट्रा कवर की तरफ से सीधा चौके के लिए बाउंड्री के बाहर चली गई। आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में जब बॉल एक से ज्यादा टप्पा खाकर बैटर तक पहुंचती है तो वो एक नो बॉल मानी जाती है। यही वजह है यहां स्कॉटलैंड की टीम को चार नहीं बल्कि पांच रन मिले।

आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को चटाई धूल

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो इस मैच में आयरलैंड ने 5 विकेट से हराकर स्कॉटलैंड को धूल चटाई। स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन का लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर टांगा था। इसके जवाब में आयरलैंड के लिए एंड्रयू बलबिरनी और लोर्कन टकर ने अर्धशतकीय पारी खेली। जिसके दम पर आयरिश टीम ने 19.3 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार