26 सितंबर। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच भले ही टाई पर समाप्त हुआ लेकिन धोनी ने फिर से कप्तानी कर हर क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया। धोनी ने आखिरकार अपने कप्तानी में 200 वनडे मैच खेलकर पुरानी यादों को ताजा कर दिया।

Advertisement

गौरतलब है कि धोनी वनडे क्रिकेट में 200 मैच में कप्तानी करने वाले वर्ल्ड के तीसरे कप्तान बन गए। धोनी की कप्तानी में भारत की टीम का यह ऐसा 5वां मैच रहा जो टाई पर समाप्त हुआ।

Advertisement

आपको बता दें कि अपने कप्तानी में धोनी ने वहीं अंदाज दिखाया जिसके लिए वो जाने जाते हैं यहां तक कि अपने गेंदबाजों को फटकार लगाते हुए भी दिखाई दिए।

मैच के 22वें ओवर में जब कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे तो कुछ ऐसा हुआ जिसे क्रिकेट फैन्स बार - बार देखना चाह रहे हैं।

हुआ ये कि कुलदीप यादव ने धोनी से अपने मनमाफिक फील्डिंग सजाने की मांग की लेकिन धोनी इस बार के लिए राजी नहीं हुए जिसके कारण कुलदीप थोड़े निराश हुए।

जब धोनी ने देखा कि कुलदीप यादव बेमन होकर गेंदबाजी कर रहे थे तो झटसे उन्होंने कहा कि 'गेंदबाजी करेगा या फिर बॉलर चेंज करूं"

Advertisement

इसके बाद क्या था कुलदीप ने सीधे गेंदबाजी करना शुरू कर दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में घटित यह घटना काफी चर्चा बटोर रही है और वीडियो भी काफी वायरल हो रही है।

देखिए धोनी का ऐसा दिल जीतने वाले अंदाज

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार