रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खूब गरजा। इस मैच में मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज़ विपक्षी टीम के सभी गेंदबाज़ों का काल बन चुका था, लेकिन जब उनका सामना मास्टर माइंड गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन से हुआ तब वह फंस गए। अश्विन ने मैक्सवेल को आउट करने के लिए चक्रव्यूह रचा था जिसमें यह खिलाड़ी बुरी तरह फंसकर आउट हुआ।

Advertisement

मैक्सवेल ने अपनी इनिंग में 6 चौके और 4 छक्के जड़कर 77 रन ठोके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 का रहा। मैक्सवेल ने फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए कठिन समय में आरसीबी के लिए तीसरे विकेट के लिए 127 रन भी जोड़े। मैक्सवेल को बल्लेबाज़ी करता देख ऐसा लग रहा था मानो आज उनके बैट से क्रिकेट फैंस को एक बड़ा शतक देखने को मिलने वाला है, लेकिन ऐसा हो ना सका और अश्विन ने इस आक्रमक बल्लेबाज़ को अपने कोटे के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया।

Advertisement

दरअसल, मैक्सवेल बेखौफ शॉट लगा रहे थे। उन्होंने बल्लेबाज़ी करते हुए युजवेंद्र चहल के खिलाफ घुटने पर बैठकर रिवर्स स्वीप करके छक्का लगाया था। रविचंद्रन अश्विन यह जानते थे कि मैक्सवेल उनके खिलाफ भी ऐसा जरूर करेंगे। ऐसे में अश्विन मैक्सवेल के रिवर्स स्वीप और स्विच हिट शॉट के लिए पहले से ही तैयार थे।

अश्विन का अंदाज बिल्कुल सही निकला। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने अलटी-पलटी करके शॉट खेलना चाहा और यहां वह अश्विन के जाल में फंस गए। मैक्सवेल का शॉट सीधा बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े आरआर के सबसे लंबे खिलाड़ी जेसन होल्डर के हाथों में गया जिसके बाद उनकी पारी समाप्त हो गई। आउट होने के बाद मैक्सवेल खुद से काफी नाराज नज़र आए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार