महेंद्र सिंह धोनी, एक ऐसा खिलाड़ी जिससे विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी कुछ ना कुछ सीखना चाहते हैं। माही अक्सर ही अपने साथी खिलाड़ियों को ज्ञान देते और उनकी मदद करते नज़र आते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, इस बार राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने माही को अपना गुरु बनाया है।

Advertisement

जी हां, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के खत्म होने के बाद ध्रुव जुरेल महेंद्र सिंह धोनी से क्रिकेट का ज्ञान प्राप्त करते नज़र आए। माही ने भारतीय युवा खिलाड़ी को क्रिकेट खासतौर पर बैटिंग से रिलेटेड कुछ टिप्स दिये। यह वीडियो खुद जुरेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

Advertisement

महान कप्तान MS Dhoni के साथ हुई बातचीत का वीडियो साझा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने लिखा, 'आज मैं अपने सपने को जी रहा हूं। मेरे आइडल MS Dhoni भईया के साथ फील्ड शेयर करना मेरे लिए मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल है।' बता दें कि ध्रुव को राजस्थान रॉयल्स ने साल 2022 के मेगा ऑक्शन में उनके बेस प्राइस यानी 20 लाख रुपये में खरीदा था। अब तक उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 3 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उनके बैट से 44 की औसत से 44 रन निकले हैं। 

जुरेल उन टैलेंटिड खिलाड़ियों में से एक माने जा रहे हैं तो भविष्य में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में वह महज 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर आकाश सिंह की गेंद पर आउट हो गए थे। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 175 रन बनाए थे। जिसके बाद 176 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महज 172 रन ही बना सकी थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार