Will Jacks IPL: साउथ अफ्रीका में SA20 लीग खेली जा रही है, जहां दुनियाभर के बड़े क्रिकेटर खेलते नज़र आएं हैं। इस टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने काफी सुर्खियां बटोरी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 24 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स की। विल जैक्स ने टूर्नामेंट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया और हाल ही में उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से भी कमाल करके दिखाया। विल जैक्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में जोस बटलर को क्लीन बोल्ड करके आउट किया था।

Advertisement

बेबस दिखे बटलर: यह घटना पार्ल रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर में दिखी। विल जैक्स मैच का अपना पहला ओवर कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ जोस बटलर और डेन विलास पूरी तरह मैदान पर सेट हो चुके थे। लेकिन, इसके बावजूद यहां जैक्स ने इन दोनों ही खिलाड़ियों को अपनी सूझ बूझ भरी गेंदबाज़ी में फंसाया।

Advertisement

ओवर की पहली गेंद पर विल जैक्स के सामने डेन विलास थे। इस बल्लेबाज़ ने आक्रमक शॉट खेलने का मन बना रखा था, ऐसे में जैक्स ने सफझदारी दिखाई और गेंद को बल्लेबाज़ के करीब डिलीवर किया। विलास ने खराब शॉट खेला और फील्डर के हाथों में कैच थमा बैठे। इसके बाद जैक्स ने अपनी टीम को सबसे बड़ा विकेट यानी जोस बटलर का विकेट दिलवाया। जैक्स ने बटलर को ऑफ स्पिनर करके क्लीन बोल्ड किया और इंग्लिश कप्तान पूरी तरह बेबस नज़र आया।

3.2 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा: आईपीएल 2023 में विल जैक्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जर्सी में आईपीएल खेलते नज़र आएंगे। इस इंग्लिश ऑलराउंडर को RCB ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें कि SA20 में अब तक विल जैक्स ने 6 मुकाबलों में 194.39 की स्ट्राइक रेट और 34.66 की औसत से कुल 208 रन ठोक दिये हैं। दूसरी तरफ जैक्स के नाम दो विकेट भी दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार